Gst का Registration Online कैसे करें।

हेलो दोस्तों, आज हम आपको बताने जा रहे है कि GST क्या होता है इसका Registration किस प्रकार से करवा सकते हैं Gst Registration Online प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।

जैसा कि आप जानते है कि सरकार ने GST लेना सभी व्यापारियों के लिए अनिवार्य कर दिया है परंतु व्यापारियों को GST लेना होगा तथा इसके लिए किस प्रकार से Registration करवानी होगी उसकी जानकारी हम आपको देंगे और साथ में ये भी बताएंगे की GST का registration करवाने के लिए आपको किन किन Documents की जरुरत पड़ेगी |

GST Registration के लिए Documents

1. कारोबार से सम्बंधित बैंक स्टेटमेंट।
2. कंपनी की आरओसी कॉपी।
3. एमओए या एओए का पंजीकरण प्रमाणपत्र।
4. पैन कार्ड
5. बिजली का बिल या लैंडलाइन का बिल।
6. यदि संपत्ति किराये पर हैं तब एनओसी या रेंट अनुबंध की प्रतिअपलोड करनी होगी।
7. एक पासपोर्ट साइज फोटो भी अपलोड करनी होगी।

GST का Registration ऑनलाइन करने के लिए नीचे दिए गए क़दमों का पालन करें।

1. सबसे पहले GSt की ऑफिसियल वेबसाइट gst.gov.in पर जाएँ।
2. अब आपको नीचे Taxpayer के section में “Register Now” पर क्लिक करें।


3. जैसे ही आप “Register Now” पर क्लिक करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा उसमे आपको New Registration के option को select करके, अपनी जानकारी भरनी है।


4. उसके बाद नीचे दिए गए image text को भर कर Proceed पर click कर देना है।
5. जैसे ही आप proceed पर क्लिक करेंगे तो जो अपने अपनी Email Id और मोबाइल नंबर form में भरा है उसपर अलग अलग Otp आएंगे उनको दर्ज करना है और Proceed पर क्लिक करना है।

6. जैसे ही आप Proceed पर click करेंगे, आपको एक Temporarily Reference Number (TRN) मिलेंगे उसे Save कर ले क्यूंकि जब तक आपका Registration पूरा नहीं हो जाता आपको TRN काम में आएगा।

Gst Registration
7. TRN Save करने के बाद Proceed पर click करते ही आप Next Page पर पहुंचेंगे।
8. अब आपको दुबारा होम पर जाना है और नीचे Register Now पर दुबारा से क्लिक करना है।

Gst Registration
9. उसके बाद आपको सामने सामने New Registration और Temporarily Reference Number (TRN) का option होगा। आपको Temporarily Reference Number का चयन करना है।

Gst Registration
10. उसके बाद नीचे आपको अपना TRN दर्ज करना है और image text को भर कर Proceed पर click करना है।
11. जैसे ही आप Proceed पर क्लिक करेंगे तो आपके Registered Email id और mobile Number पर एक “OTP” आएगा उसको दर्ज करना है और “Proceed” पर क्लिक करना है।


12. अब आपको अपनी स्कीन पर Saved Application का draft होगा जिसके दाहिने तरफ दिख रहे Action के Column में Edit के option पर click करना है।
13. जैसे ही आप उसपर क्लिक करेंगे आपको आपकी स्क्रीन पर बहुत से विकल्प दिखाई देंगे अब आपको अपने Documents के हिसाब से उनका चयन करना है और जानकारी भरनी है।
14. जब आप सभी जानकारी भर देंगे उसके बाद आपको “Save & Continue” पर क्लिक करने है।
15. अब आपको जल्दी ही Acknowledgement Number दे दिया जाएगा| जिससे आप अपने GST Registration के Status को Check कर सकते है|